logo

राष्ट्रीय विद्यालयी ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने पूरे देश में पाया तीसरा स्थान

खबर शेयर करें -
  • दुबई में आयोजित अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे चार खिलाड़ी प्रतिभाग

बागेश्वर : राष्ट्रीय विद्यालयी ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रर्दशन कर देश,प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। जिले के ताई क्वांडो खिलाड़ियों ने पूरे देश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया की मध्य प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने बेहतर और ऐतिहासिक प्रर्दशन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभागी दुबई में आयोजित अन्तराष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम की भूमिका टाकुली, लता कोरंगा, डोली फर्सवाण, और ओम लाल अन्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की और से प्रतिभाग करेंगे। सभी पदक विजेता बागेश्वर ताईक्वांडो एकेडमी मंडलसेरा व दयांगण मे ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उनको शुभकामनाए दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp