logo

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में 42 स्वर्ण पदक जीतकर बागेश्वर बना विजेता

खबर शेयर करें -

इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 42 स्वर्ण छह रजत और सात कांस्य पदक जीतकर बागेश्वर की टीम पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ के 180 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 120 से अधिक मैच खेले गए। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। पिथौरागढ़ की टीम ने छह स्वर्ण जीतकर दूसरे और नैनीताल की टीम चार स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम कपकोट अनुराग आर्य ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता के संयोजक सीईओ जीएस सौन ने सफल संचालन के लिए सभी लोगों का आभार जताया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. मनोज रावत, धीरज साह, नारायण पांडेय, ललित नेगी, शुभम साह, प्रियंका रानी आदि थे।

इस मौके पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अनिल कार्की, दर्वान सिंह परिहार, दीप चंद्र जोशी, बीडी पांडेय, प्रताप डसीला, किरन नेगी, राजेंद्र पूना, महिपाल गढि़या आदि मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp