बागेश्वर,
सात सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने प्रदर्शन किया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। हड़ताल के कारण पंचकर्म समेत विभिन्न चिकित्सा सेवा प्रभावित हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह चुप नहीं रहेंगे। देहरादून में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए भी जिले के चिकित्सक भी रवाना हुए हैं। जाने से पूर्व यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। इस मौके पर डॉ. एंजल पटेल, डॉ. ईश्वर प्रकाश, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. दीपक, डॉ. हेमा, डॉ. संजय, डॉ. दिनेश, डॉ. पंकज तथा डॉ. पुष्कर आदि मौजूद रहे।








