logo

मनकोट में महिला की मौत पर वन विभाग शोकाकुल, गुलदार पकड़ने को पिंजरा व 8 ट्रैप कैमरे लगाए

बागेश्वर: जनपद के ग्राम मनकोट (पोस्ट उडेरा) में स्वर्गीय देवकी देवी पत्नी किशनानंद के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर वन विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना के बाद क्षेत्र में जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि घटना के उपरांत प्रभावित … Read more

पीएम श्री इंटर कॉलेज बागेश्वर में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें

बागेश्वर : पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक दीप जोशी ने जिलाधिकारी का बैज अलंकरण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा … Read more

सरयू-गोमती संगम पर फिर लौटेगी सांस्कृतिक रौनक, उत्तरायणी मेले का पोस्टर जारी

बागेश्वर: सरयू-गोमती के पावन संगम पर आगामी 13 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। विमोचन कार्यक्रम में बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित … Read more

ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा उत्तीर्ण कर मनोज चंद्र बचखेती ने बढ़ाया बागेश्वर का मान

बागेश्वर। बागेश्वर निवासी मनोज चंद्र बचखेती ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और कानून के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार और मित्रों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे बागेश्वर जनपद में हर्ष … Read more

कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी दबोचा बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम … Read more

26 स्वर्ण अल्मोड़ा, 18 स्वर्ण बागेश्वर और 11 स्वर्ण देहरादून राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का मेडल वितरण के साथ भव्य समापन

बागेश्वर। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज मेडल वितरण समारोह के साथ सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 110 मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और जुझारूपन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। … Read more

कोतवाली पुलिस बागेश्वर ने युवाओं को नशे का जहर परोसने वाले स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

बागेश्वर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में कोतवाली … Read more

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अंतर्गत जिला ताइक्वांडो खेल संघ बागेश्वर के तत्वाधान मे कलर बेल्ट का हुआ आयोजन

बागेश्वर : ताइक्वांडो अकादमी दयागण बागेश्वर में रविवार 04 जनवरी को किया गया, प्री और फाइनल टेस्ट मैच में 325 से अधिक खिलाडियों ने किया प्रतिभाग, इस सफल और खेल आयोजन में खिलाडियों ने बहुत उत्साह और रूचि से प्रतिभाग किया, जहां एक ओर पूमसे की बहुत सारी गतिविधियों में टेस्ट का आयोजन हुआ, दुसरी … Read more

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

बागेश्वर जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय … Read more

भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

प्रदेश में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप एक भाजपा नेता पर लगा है। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित इलाके में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और नगर निगम पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया है। जानकारी … Read more