logo

पिंडर और गरुड़ नदी को जोड़ने की मांग हुई मुखर,जिप सदस्यों में सीएम को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पिंडर नदी को गरुड़ व गोमती नदी से जोड़ने की मांग एक बार फिर मुखर होने लगी है। जनपद के जिला पंचायत सदस्यों ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराने की मांग की है।

दुदिला के जिपंस व उत्तराखंड असंगठित कर्मकार व सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य जनार्दन लोहुमी के नेतृत्व में जिपं सदस्यों ने जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। भेजे गए ज्ञापन में सदस्यों ने कहा है कि केंद्र सरकार के नदी जोड़ों अभियान के तहत पूर्व में पिंडर नदी को गरुड़ व गोमती से जोड़ने संबंधी परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री ने सिंचाई सचिव को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे। सिंचाई सचिव ने बकायदा 10 सितंबर को एक बैठक भी आयोजित की। लेकिन आज तक यह परियोजना मूर्त रूप नहीं ले सकी है। उन्होंने कहा है कि यदि इस परियोजना को मूर्त रूप दिया जाता है तो बागेश्वर जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक, सामाजिक व कृषि विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने शीघ्र इस परियोजना की डीपीआर तैयार कराकर योजना को धरातल पर उतारने की मांग की है। इस दौरान जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, पूर्व जिपं अध्यक्ष बसंती देव, उपाध्यक्ष बिशाखा खेतवाल, जिपंस बबलू नेगी, दीपक खुल्बे, भाष्कर बोरा, शारदा देवी, हेमलता आदि उपस्थित थे।

Share on whatsapp