logo

झिरौली में नाले में गिरने से मजदूर की मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले के झिरौली क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 53 वर्षीय सुल्तान अंसारी पुत्र अलाउद्दीन निवासी वार्ड नंबर 4, रजा नगर, बड़ी मस्जिद के पास, चीनी मिल किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुल्तान अंसारी सोमवार शाम किच्छा से झिरौली क्षेत्र में बिजली के पोल लगाने के कार्य के लिए पहुंचे थे। वह मजदूर ठेकेदार कुन्दन पुत्र मोहन निवासी कठायतबाड़ा, जनपद बागेश्वर के अधीन कार्य करने आए थे। आज प्रातः झिरौली हाइडिल के पास अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp