logo

केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर हाईवे पर उतरा, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग, सह पायलट घायल

रुद्रप्रयाग जनपद से एक बड़ा हादसा टल गया जब केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाला क्रिस्टल एविएशन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर हुआ। हेलिकॉप्टर ने सोमवार सुबह बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरते ही कुछ तकनीकी समस्या सामने आई, … Read more

राष्ट्रीय यूथ कबड्डी प्रतियोगिता में बागेश्वर की दिया गोस्वामी का चयन, जिले में खुशी की लहर

हरिद्वार में 1 जून 2025 को उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम यूथ राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग, अंडर-18) के लिए ट्रायल संपन्न हुआ। यह ट्रायल चंडिकेश्वर महादेव मंदिर एवं कर्मकांड वेद विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद बागेश्वर से 1 बालक और 3 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस ट्रायल में उत्कृष्ट … Read more

राज्यपाल के कौसानी आगमन पर स्वागत, पर्यटन समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा

कौसानी, बागेश्वर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के कौसानी आगमन पर उन्हें भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल बागेश्वर के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी और अन्य सदस्यों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की पर्यटन संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा … Read more

एसपी बागेश्वर के निर्देशन में बड़ी कामयाबी: ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर पुलिस को वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी श्री चन्द्रशेखर घोडके के नेतृत्व में गठित एसओजी और सर्विलांस टीम ने ₹10,000 के इनामी अभियुक्त पियुष जोशी पुत्र देवकी नंदन जोशी निवासी धान मिल मुरारजी नगर, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर … Read more

घोस्ट विलेज को मुख्यधारा में लाने की जरूरत: राज्यपाल गुरमीत सिंह

बागेश्वर/कौसानी। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को कौसानी स्थित कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN) के अतिथिगृह में प्रवास किया। उनके आगमन पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा औपचारिक स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने अपने दौरे में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा लगाए गए उत्पाद … Read more

गांवों में आधुनिक कृषि नवाचार की ओर बढ़े कदम, किसानों को मिली तकनीकी जानकारी

बागेश्वर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत 5 जून 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र एवं राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीमों ने जनपद के तीनों विकासखण्डों के चयनित गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। विशेष अभियान के अंतर्गत वैज्ञानिकों ने … Read more

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत 10 दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी विविध भाषाएं, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

भारतीय भाषा शिविर का भव्य समापन समारोह सम्पन्न काफलीगैर (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में 27 मई से चल रहे भारतीय भाषा शिविर का विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश राम, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति … Read more

धरती को हरा-भरा बनाने के लिए जोलकांडे में रेडक्रॉस,वन विभाग और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस ने किया सामूहिक वृक्षारोपण

जोलकांडे में 101 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागेश्वर जिले के जोलकांडे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल की गई। रेडक्रॉस सोसायटी, वन विभाग और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बागेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 101 पौधों … Read more

सैम देवता मंदिर गढ़ियांचौरा मंडलसेरा में 5 जून से प्रारंभ होंगे नौर्त, 7 जून को महाभंडारे के साथ होगा समापन

📍बागेश्वर। श्री सैम देवता मंदिर गढ़ियांचौरा, मंडलसेरा में इस वर्ष नौर्त उत्सव का भव्य आयोजन 5 जून 2025, गुरुवार से प्रारंभ होगा। मंदिर समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुभारंभ प्रातः 9 बजे कलश यात्रा के साथ किया जाएगा, जो मंदिर परिसर से दूनासागर सरयू नदी तट तक जाएगी। यह यात्रा पूरे … Read more

धामी कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, शहरी, परिवहन, पर्यटन और कार्मिक विभाग से जुड़े अहम फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। ये निर्णय राज्य के शहरी विकास, परिवहन, कार्मिक, पर्यटन, गृह और वित्त विभाग से संबंधित हैं। प्रमुख … Read more