logo

राष्ट्रीय यूथ कबड्डी प्रतियोगिता में बागेश्वर की दिया गोस्वामी का चयन, जिले में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में 1 जून 2025 को उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम यूथ राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग, अंडर-18) के लिए ट्रायल संपन्न हुआ। यह ट्रायल चंडिकेश्वर महादेव मंदिर एवं कर्मकांड वेद विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद बागेश्वर से 1 बालक और 3 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, हिस्ट्रीशीटरों से नशा तस्करों तक निगरानी बढ़ाने के निर्देश

इस ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बागेश्वर की दिया गोस्वामी का चयन प्रथम राष्ट्रीय यूथ कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 जून से 1 जुलाई 2025 तक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी।

इस उपलब्धि पर बागेश्वर में खुशी की लहर है। विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष भटगयी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, दिनेश मेहता, सुन्दर गढ़िया, राहुल कपकोटी, गौरव उपाध्याय, कमलदीप मटियानी, कविता खेतवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और खेलप्रेमियों ने दिया को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,भाषण में आर्यन और क्विज में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान

इस जानकारी की पुष्टि जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव गणेश धपोला ने की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp