logo

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत 10 दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी विविध भाषाएं, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

खबर शेयर करें -

भारतीय भाषा शिविर का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

काफलीगैर (बागेश्वर)।
राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में 27 मई से चल रहे भारतीय भाषा शिविर का विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश राम, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पुष्पा रौतेला एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष नीमा कार्की ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कपकोट में एनएसयूआई ने निकाली सांकेतिक शवयात्रा

शिविर संयोजक एवं संदर्भदाता संजय सिंह जनौटी ने 10 दिवसीय शिविर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉली जोशी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रेरक जानकारी दी।

प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी राजीव निगम ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे इस शिविर में सीखी गई बातें जीवन में आत्मसात करें। समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों और शिविरार्थियों ने वृक्ष मित्र किशन सिंह मलडा द्वारा उपलब्ध कराए गए औषधीय और फलदार पौधों का विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  महाअष्टमी पर दीपोत्सव से जगमगाई बाबा बागनाथ की नगरी, मां सरयू की भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कैलाश कुमार मेहता, चंपा रौतेला, सुमित पेंट, गिरीश चंद्र सिंह नयाल, देवेंद्र सिंह रौतेला एवं हेमंत कांडपाल सहित कई शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पहुंचे बैजनाथ थाना

अंत में शिविर के समापन पर संजय सिंह जनौटी के सौजन्य से विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिविरार्थियों ने सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp