logo

राज्यपाल के कौसानी आगमन पर स्वागत, पर्यटन समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा

खबर शेयर करें -

कौसानी, बागेश्वर।
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के कौसानी आगमन पर उन्हें भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल बागेश्वर के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी और अन्य सदस्यों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की पर्यटन संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बबलू नेगी ने राज्यपाल को बताया कि इन दिनों कैची धाम और क्वारब क्षेत्र में लगने वाला भारी जाम न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि कौसानी आने वाले पर्यटकों की संख्या और अनुभव को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने इस जाम की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

राज्यपाल ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देने की बात कही ताकि पर्यटन को बाधित करने वाले कारणों को दूर किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों, वीर माताओं व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

इसके अतिरिक्त कौसानी के अन्य पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों—जैसे पार्किंग की कमी, साफ-सफाई, साइन बोर्ड्स की व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति और स्थानीय गाइड्स के प्रशिक्षण—जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि कौसानी उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटक स्थल है और इसकी सुविधाओं का विकास प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  मूसलाधार बारिश से बागेश्वर बेहाल, 15 सड़कें बंद

राज्यपाल का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कौसानी के पर्यटन विकास के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों और अधिकारियों को अब उनके आश्वासनों के अमल में आने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp