logo

औषधि निरीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बिलोना का किया निरीक्षण,एक कफ़ सिरप का लिया सैंपल

आयुक्त एवं अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशों के क्रम में कफ सिरप प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद बागेश्वर में औषधि निरीक्षक पूजा रानी द्वारा केंद्रीय औषधि भंडार डिपो, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बिलोना बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पाया गया के स्टोर में … Read more

बच्चों ने सीखे आपदा में बचाव के गुण

कपकोट, 9 अक्टूबर 2025। राउमावि बैड़ा-मझेड़ा, ब्लॉक कपकोट (जिला बागेश्वर) में गुरुवार को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिला आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक … Read more

श्री बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब में टूटा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड, बढ़ी तीर्थयात्रियों की आस्था

बद्रीनाथ (उत्तराखंड)। देवभूमि उत्तराखंड में इस वर्ष तीर्थयात्रा ने एक नया इतिहास रच दिया है। श्री केदारनाथ धाम के बाद अब श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब में भी तीर्थयात्रियों की संख्या ने पिछले वर्ष के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ती आस्था ने राज्य के चारधाम यात्रा को … Read more

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को झुग्गियों का पुनः सर्वे कराए जाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में प्रदेश में झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास से सम्बंधित बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को झुग्गियों का पुनः सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वर्ष 2011-12 में किए गए सर्वे में चिन्हित श्रेणी 1 एवं श्रेणी 2 के पात्र लोगों का … Read more

भाजपा पदाधिकारी के स्वागत में शामिल कोतवाल और पुलिस कर्मी की फोटो वायरल,पुलिस अधीक्षक ने दिए विभागीय जांच के आदेश

बागेश्वर : जिले के पुलिस अधीक्षक चंदशेखर घोड़के ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक विवादित तस्वीर को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वायरल फोटो में बागेश्वर कोतवाल और उनके सहयोगी पुलिस कर्मी एक भाजपा पदाधिकारी के स्वागत में नजर आ रहे हैं। यह मामला पुलिस के आचरण … Read more

नेता चुनो, नेता बनो उत्तराखंड की आवाज़ बनो, यूथ कांग्रेस ने की संगठनात्मक चुनाव की घोषणा

बागेश्वर। नेता चुनो, नेता बनो, उत्तराखंड की आवाज बनो इसी नारे के साथ भारतीय युवा कांग्रेस ने राज्य में अपने संगठनात्मक चुनावों की औपचारिक घोषणा कर दी है। यह चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर कराए जाएंगे। इस अवसर पर जिला समन्वयक नरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से कर्मठ, … Read more

प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार का बागेश्वर में भव्य स्वागत, पार्टी जिला कार्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम

बागेश्वर। पार्टी जिला कार्यालय में प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैजनाथ से गाड़ियों के काफिले के साथ उनके नगर में प्रवेश के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिला कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक टीका लगाकर … Read more

सपनों को दिशा दो, सीमाओं को तोड़ो, जिलाधिकारी आशीष भटगांई

बागेश्वर: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘मेरा सपना मेरा लक्ष्य’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली से आई बालिकाओं ने जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षिक भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ संवाद का आयोजन … Read more

हंगामे के बीच पारित हुआ जिला पंचायत का 36.22 करोड़ का बजट, छह समितियों का गठन, विपक्ष ने जताया विरोध

बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 36.22 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 32.30 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय का वार्षिक बजट पारित किया गया। इस दौरान छह समितियों का गठन भी किया गया, जिस पर विपक्षी सदस्यों ने … Read more

बागेश्वर ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने जिले में संचालित पांच बारों को किया सीज

बागेश्वर। आबकारी विभाग ने जिले में संचालित पांच बारों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उन्हें सीज कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से जिले के होटल-बार संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र ने बताया कि गत माह शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में शराब की दुकानों … Read more