logo

श्री बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब में टूटा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड, बढ़ी तीर्थयात्रियों की आस्था

खबर शेयर करें -

बद्रीनाथ (उत्तराखंड)।

देवभूमि उत्तराखंड में इस वर्ष तीर्थयात्रा ने एक नया इतिहास रच दिया है। श्री केदारनाथ धाम के बाद अब श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब में भी तीर्थयात्रियों की संख्या ने पिछले वर्ष के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ती आस्था ने राज्य के चारधाम यात्रा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का भाजपा पर हमला, कहा- दोषियों को बचाने का काम कर रही सरकार

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में श्री बद्रीनाथ धाम में कुल 14,35,341 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 14,53,827 पहुँच गई। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब में वर्ष 2024 के 1,83,722 यात्रियों के मुकाबले इस वर्ष 2,71,367 श्रद्धालु पहुंचे — जो अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें 👉  किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर चार मकान मालिकों पर कार्रवाई

तीर्थयात्रा में आई इस अभूतपूर्व वृद्धि ने न केवल स्थानीय व्यापार को सशक्त किया है, बल्कि रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव डाला है। इस बार की बढ़ी संख्या यह दर्शाती है कि श्रद्धालु न केवल आस्था से, बल्कि उत्तराखंड की प्राकृतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ रहे हैं।

Share on whatsapp