logo

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का किया जाएगा सम्मान,8 नवम्बर को जनपद स्तर पर होंगे समारोह

बागेश्वर : राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में योगदान देने वाले सभी राज्य आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से बागेश्वर जनपद में “उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह” आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों … Read more

आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा योग शिविर का आयोजन

बागेश्वर : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा आज आनंदी एकेडमी, बागेश्वर में एक योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में … Read more

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ली पार्किंग योजनाओं की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ली पार्किंग योजनाओं की समीक्षा बैठक, सभी परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर बागेश्वर : जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्किंग योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सुचारू समस्त पार्किंग योजनाओं पर जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी कुमार … Read more

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों ने उठाई झूला पुल खोलने और सड़क मरम्मत की मांग

बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल बागेश्वर और जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन मंत्री की अगुवाई में मंगलवार को जिलाधिकारी बागेश्वर से मुलाकात कर नगर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष सूरज जोशी के नेतृत्व में व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आकांक्षा कोड़े को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरयू नदी … Read more

कार्तिक पूर्णिमा पर फरसाली मूल नारायण धाम में चढ़ी पारंपरिक ‘सीख’

बागेश्वर फरसाली। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फरसाली मूल नारायण जी धाम में ऐठाणवासियों द्वारा परंपरागत ‘सीख’ चढ़ाई गई। प्रातः काल से ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया और धाम में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि मूल नारायण धाम में पूजा-अर्चना … Read more

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने दी 20 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी

बागेश्वर। नव निर्वाचित अधिकतर ग्राम प्रधानों को मोहर व बस्ता नहीं मिल पाया है। इसके लिए वार्ड सदस्यों का मानक पूरा नहीं होना मुख्य वजह है। वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए अभी तक आचार संहिता लागू नहीं होने पर ग्राम प्रधानों ने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि यदि चुनाव आयोग ने जल्द निर्णय … Read more

कपकोट : कफलानी में सड़क नहीं, डोली ही सहारा,बीमारों को कंधों पर ढोकर पहुंचा रहे अस्पताल

बागेश्वर : बड़ेत ग्राम पंचायत के कफलानी तोक में विकास के दावे फेल, ग्रामीण बोले—कितने साल और इंतजार करें? बागेश्वर। बड़ेत ग्राम पंचायत के कफलानी तोक में सड़क न होने से ग्रामीणों को आज भी पहाड़ की असली पीड़ा झेलनी पड़ रही है। यहां बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अब भी डोली … Read more

रजत जयंती के उपलक्ष्य में कोषागार बागेश्वर द्वारा पेंशनर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

बागेश्वर : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कोषागार बागेश्वर द्वारा पेंशनर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के महत्व और प्रक्रिया से अवगत कराना गया। कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ, पेंशनरों के समक्ष डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट … Read more

14 महीने से लंबित वेतन अब 25 नवम्बर तक मिलेगा — जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने दिए सख्त निर्देश

बागेश्वर : जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों का वेतन 25 नवम्बर तक हर हाल में अदा किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित तिथि … Read more

उत्तराखंड रजत उत्सव के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कफलीगैर में आयोजित हुआ कीवी महोत्सव एवं कृषक सम्मान समारोह

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड रजत उत्सव के अंतर्गत सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र कफलीगैर में कीवी महोत्सव एवं कृषक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 700 कृषकों ने सहभागिता की। … Read more