logo

कार्तिक पूर्णिमा पर फरसाली मूल नारायण धाम में चढ़ी पारंपरिक ‘सीख’

खबर शेयर करें -

बागेश्वर फरसाली। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फरसाली मूल नारायण जी धाम में ऐठाणवासियों द्वारा परंपरागत ‘सीख’ चढ़ाई गई। प्रातः काल से ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया और धाम में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि मूल नारायण धाम में पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों पुरानी है। उन्होंने बताया कि पूजन का प्रथम अधिकार ऐठाणवासियों का है, जो वर्षों से बड़े-बुजुर्गों द्वारा स्थापित परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इसके बाद फरसाली क्षेत्र के अन्य ग्रामवासी पूजा-अर्चना करते हैं। यह परंपरा दोनों गांवों के पारस्परिक प्रेम, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी के खिलाफ जंग में उतरे युवा, बागेश्वर में ‘JOSH’ कार्यक्रम का शुभारंभ

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पल्ली चन्दन गिरी गोस्वामी, ग्राम प्रधान वल्ली भूपाल कोरंगा, ग्राम प्रधान मल्लादेश पूजा देवी, ग्राम प्रधान किरौली कैलाश कोरंगा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के बीच जाकर तैयार होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: भुवन कापड़ी

धाम परिसर में भक्तों ने पूजा-पाठ के साथ ही भगवान मूल नारायण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्लोन खाते के आरोप पर दूसरे दिन भी नहीं सुलझी गुत्थी, बैंक ने आरोपों को नकारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp