logo

14 महीने से लंबित वेतन अब 25 नवम्बर तक मिलेगा — जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने दिए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों का वेतन 25 नवम्बर तक हर हाल में अदा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ठेकेदार, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित तिथि तक वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो कंपनी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति की गंभीरता से पूर्णतः अवगत है और कर्मचारियों को राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जिलाधिकारी ने ईपीएफओ अधिकारियों को कंपनी का शीघ्र ऑडिट पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कंपनी प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर कॉलोनी की विद्युत व्यवस्था सुचारू करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों, वीर माताओं व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

बैठक में अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी, श्रम अधिकारी पूर्ण राम, जिला खनन अधिकारी नाजिया हसन, कंपनी के प्रबंध निदेशक योगेश शर्मा तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp