logo

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का किया जाएगा सम्मान,8 नवम्बर को जनपद स्तर पर होंगे समारोह

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में योगदान देने वाले सभी राज्य आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से बागेश्वर जनपद में “उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह” आयोजित किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को राज्य के गौरवशाली इतिहास से प्रेरित करना है। समारोह के दौरान राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उफनती नदी में फंसे मजदूर के लिए देवदूत बने ग्राम प्रधान,जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

इस संबंध में को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष और व्यक्तित्व प्रेरणादायी है, उनका सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक ढंग से आयोजित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गोगिना पानी हत्याकांड,पुलिस ने चंद घंटों में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी ललित मोहन तिवारी, अनिल कुमार चनियाल, परियोजना निर्देशक शिल्पी पंत, सीओ मनीष शर्मा, सीईओ विनय कुमार आर्या, राज्य आंदोलनकारी भुवन चंद्र कांडपाल आदि उपस्थित रहे।

Share on whatsapp