logo

रजत जयंती के उपलक्ष्य में कोषागार बागेश्वर द्वारा पेंशनर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कोषागार बागेश्वर द्वारा पेंशनर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के महत्व और प्रक्रिया से अवगत कराना गया। कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ, पेंशनरों के समक्ष डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि पेंशनर बिना किसी कठिनाई के इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकें। शिविर में पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की व्यवस्था भी की गई। इससे पेंशनरों को एक ही स्थान पर जागरूकता और स्वास्थ्य सेवा दोनों का लाभ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों की पांच प्रमुख मांगों को लेकर एबीवीपी का बद्री दत्त पांडे परिसर में धरना-प्रदर्शन

इस दौरान सहायक कोषाधिकारी श्याम नाथ गोस्वामी, लेखाकार प्रेमा धपोला, रमेश बिष्ट, विजय देऊपा, मोहसिन अख्तर, लोकेश प्रसाद, उर्मिला तिवारी, और प्रीती सहित कोषागार के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on whatsapp