बागेश्वर : शीतकालीन मौसम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार तथा भालू की बढ़ी हुई गतिविधियों को देखते हुए वन प्रभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जागरूकता तथा निगरानी अभियान चला रहा है। गुरुवार को नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। लोगों को सतर्कता उपायों तथा वन्यजीव-मानव संघर्ष से बचाव की जानकारी दी।
प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वन विभाग कार्यालय से लोनिवि तिराहा, सरयू पुल, कठायतबाड़ा आदि स्थानों तक निकली। डीएफओ ने कहा कि भालू तथा गुलदार से सतर्कता बरतने के लिए यह अभियान गांव-गांव चलाया जा रहा है। मेलाडुंगरी, असों समेत कई संवेदनशील गांवों में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। ग्राम भेंटा तथा चंतोला में एनाइडर मशीनें स्थापित की गई हैं। वाछम, सोराग, झूनी जैसे सुदूर गांवों में सोलर लाइटें लगाई गई हैं। ग्राम किरौली, गडेरा तथा आसपास के इलाकों में बायो-फेंसिंग कर वन्यजीवों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बुश कटर से झाड़ियों की नियमित सफाई भी की जा रही है। क्षेत्र में उत्पाती बंदरों को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। वन्यजीव-मानव संघर्ष रोकने के लिए गश्त बढ़ाई गई है। विभागीय स्टाफ को आवश्यक उपकरण भी प्रदान किए गए हैं। नगर क्षेत्रों में बंदरों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका, नगर निगम को वन प्रभाग तकनीकी सहायता उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में वन विभाग की हेल्पलाइन 1926 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी। इस








