logo

पगना सक्तेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य हुआ शुरू

खबर शेयर करें -

पगना-सक्तेश्वर-सिमतोली मोटर मार्ग पर डामरीकरण का काम शुरु हो गया है। विधायक चंदन राम दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाकर डामरीकरण का कार्य शुरु करवाया। सड़क में डामरीकरण की शुरुआत होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

डामरीकरण का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य योजना के तहत डेढ़ किमी लंबी सड़क में एक करोड़ छह लाख रुपये की लागत से डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कहा कि जल्द ही डामरीकरण का का कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्रवासियों को आवाजाही में हो रही परेेशानी से नि‌जा‌त मिलेगी। उन्होंने कहा कि पक्की सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को अपने उत्पादों को बाजार लाने में आसानी होगी। गांव में स्वरोजगार भी बढ़ेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को डामरीकरण में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि करायत व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp