logo

‘हनुमान अंश’ के बाद अनुप्रिया की बड़ी उपलब्धि, कैंची धाम में हुआ सम्मान

खबर शेयर करें -

कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह, 21 वर्षीय अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड
भवाली/कैंची धाम। भारतीय सिनेमा और उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण रहा, जब 21 वर्षीय फिल्म निर्मात्री अनुप्रिया नागर को ‘भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर’ के वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालिवाल ने कैंची धाम के समीप आयोजित विशेष समारोह में उन्हें आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपा।
अनुप्रिया को यह सम्मान उनकी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की ₹200 करोड़ की सफलता के बाद दिया गया। इस मौके पर कार्तिक पालिवाल ने अनुप्रिया के साहस, दूरदर्शिता और कम उम्र में बड़े स्तर पर फिल्म निर्माण करने की क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश और उत्तराखंड के युवा फिल्म निर्माताओं के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान मिलने के बाद अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कार्तिक पालिवाल का आभार जताया।
‘हनुमान अंश पार्ट-2’ का ऐलान
समारोह के दौरान अनुप्रिया नागर ने ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ बनाने की घोषणा भी की। बताया गया कि फिल्म की शूटिंग कैंची धाम, भूमियाधार, हनुमानगढ़ी और काकड़ीघाट समेत उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों पर की जाएगी। फिल्म के अगले भाग की घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता बढ़ गई है।

Share on whatsapp