logo

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में रोष, 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले की गोगिनापानी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गोगिनापानी से कलियाबगड़ होते हुए मंडल सेरा बाइपास मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है।
ग्राम प्रधान मंजू कुंवर ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र में बताया कि वर्ष 2014-15 से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस दौरान विभाग द्वारा तीन बार सर्वे भी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क निर्माण के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग को इस संबंध में अवगत कराया गया और जनता दरबार में भी मामला उठाया गया। जनता दरबार में जिलाधिकारी ने विभाग को सर्वे कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी विभाग की ओर से कार्य शुरू नहीं किया गया।
ग्राम प्रधान के अनुसार सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी के कारण पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो समस्त ग्रामवासी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व जनसंख्या दिवस पर कौसानी में विधिक जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
Ad
Share on whatsapp