logo

राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान 2026 से अल्मोड़ा की मानसी जोशी सम्मानित

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जनपद की युवा शोधार्थी मानसी जोशी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हल्द्वानी में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विश्व हिंदी रचनाकार मंच के तत्वावधान में प्रदान किया गया, जहां उन्हें साहित्यकार राघवेंद्र ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया।
जाखन देवी क्षेत्र निवासी मानसी जोशी वर्तमान में एम.बी.पी.जी. कॉलेज, हल्द्वानी से हिंदी विषय में पीएच.डी. कर रही हैं। उनकी साहित्यिक रचनाओं में सामाजिक सरोकार, नारी सशक्तिकरण, लोक संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं की गहरी झलक देखने को मिलती है। लंबे समय से वे विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
इस उपलब्धि पर Spring Dales School, Almora में भी उनका अभिनंदन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सोहनलाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “मानसी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे संस्थान और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।”
मानसी जोशी को मिले इस सम्मान से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और साहित्य प्रेमियों ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी
Ad
Share on whatsapp