logo

ज्वाइनिंग के बाद पहली छुट्टी मे घर आए जवान की बाइक हादसे मे हुई मौत

खबर शेयर करें -

ज्वाइनिंग के बाद पहली छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की बाइक हादसे में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक पूजा के लिए नवरात्र में घर आया ‌था। हादसे के बाद मृतक के परिजन सदमे में डूब गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के कानलौ (जसरौली) गांव निवासी पवन ऐठानी (21) पुत्र गोविंद सिंह ऐठानी 16 कुमाऊं का जवान था। प्रशिक्षण के बाद उसे पहली ज्वाइनिंग अरुणाचल प्रदेश में मिली थी। नवरात्र में पूजा करवाने के लिए वह छुट्टी आया था। शनिवार को शाम के समय वह घर से भराड़ी बाजार की ओर आ रहा था। फायर कार्यालय के आगे कुछ दूरी पर उसकी बाइक रपट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घा‌ेषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि अस्पताल लाने तक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ मृतक की अंतेष्टि की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp