logo

अभिनेता सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी,अज्ञात के ख़िलाफ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

अभिनेता सलमान खान को जान से मारने का धमकी मिली है। उनके पिता सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो वहां बेंच पर बैठे थे तो उनको बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र उन्हें मिला। इस पत्र में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला की तरह हालत कर देंगे। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ईमानदारी की मिसाल: धौलीनाग मेले में मिला दो लाख का सोने का हार लौटाया

कुछ दिन पहले ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू पर दो दर्जन से अधिक गोलियां चला दी थी इस हमले में ही उनकी जान चली गई थी। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है। वही इसी बीच सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद उनके परिवार के साथ साथ उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध बिश्नोई ने कुछ साल पहले सलमान खान की हत्या का प्लान बनाया था। जिसे ध्यान में रखते हुए सलमान खान के प्रति खतरे को लेकर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। फिलहाल गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के भावुक वीडियो से मची हलचल, ऑडियो से आहत मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का किया रुख
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp