logo

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रिपोर्ट : पंकज डसीला

बागेश्वर। महिला के घर में घुसकर उससे छेड़खानी और मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत दो मई को क्षेत्र की एक महिला ने थाना कांडा में एक तहरीर देकर बताया की एक मई को देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व. दीवान राम निवासी ग्राम-दाणोथल, पो. सानिउडियार, थाना कांडा, जिला बागेश्वर उम्र 49 वर्ष ने उसके घर में घुसकर उससे छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा-452/354/323/504 में पंजीकृत किया और विवेचना एसआई खष्टी बिष्ट को सुपुर्द की। मंगलवार को थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम दाणोथल से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में धारा 354 (क)/506 की बढ़ोत्तरी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp