logo

बदलती हुई परिस्थिति के अनुरूप दक्षता आधारित प्रश्नों के नियमित अभ्यास जरूरी: चक्षुष्पति अवस्थी

खबर शेयर करें -

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में जनपद के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का तीसरे दिन का प्रशिक्षण जारी रहा। प्रीति दिवस में सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने कहा कि बदलती हुई परिस्थिति के अनुरूप दक्षता आधारित प्रश्नों के नियमित अभ्यास से विद्यालय के शैक्षिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। तृतीय दिवस में सभी शिक्षकों द्वारा परख परीक्षा के अनुरूप दक्षता आधारित प्रश्न पत्रों का निर्माण किया गया। इस तरह के प्रश्न पत्रों के विद्यालय में निर्माण से 2026 में होने वाले परख परीक्षा की तैयारी करवाई जानी है। मूल्यांकन की प्रविधियाँ, मूल्यांकन के उपकरण, लर्निंग आउटकम, दक्षतायें, एवं विषयवार एफएल०एन० के संशोधित लक्ष्यों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में 100 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में डाॅ. संदीप कुमार जोशी, बलवंत कालाकोटी, संजय पूना, बंशीधर जोशी, प्रवेश नौटियाल तथा सुरक्षा द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

Share on whatsapp