logo

बागेश्वर पुलिस के लिए गौरव का क्षण, एसपी चन्द्रशेखर घोडके सहित 03 पुलिस अधिकारियों को मिला ‘विशिष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान’

खबर शेयर करें -

गणतंत्र दिवस-2026

बागेश्वर : गणतंत्र दिवस-2026 के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तराखण्ड द्वारा जनपद बागेश्वर में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं विशिष्ट कार्यों हेतु प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। इस उपलब्धि से संपूर्ण जनपद पुलिस परिवार में हर्ष की लहर है।
*सम्मानित होने वाले अधिकारियों का विवरण:*
1- चन्द्रशेखर आर घोडके (IPS), पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में नवाचार जैसे ‘विशिष्ट कार्यों’ हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर को “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर'” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
2- रमेश राम, अपर उप निरीक्षक (ASI), अभिसूचना (LIU)* विभागीय सेवा के दौरान निरंतर *उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कर्तव्यनिष्ठा हेतु इन्हें ‘सेवा के आधार पर’ “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड'”* प्रदान किया गया है।
3- चन्द्र राम, अग्निशमन अधिकारी (FO), जनपद बागेश्वर अग्निशमन विभाग में लम्बी एवं सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें ‘सेवा के आधार पर’ “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर'” से सम्मानित किया गया* है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरा सवाल संगठन, कलेक्ट्रेट में दो घंटे किया प्रदर्शन

*पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य पदक विजेताओं को मिले इन सम्मानों पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई है। यह सम्मान पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कार्मिकों को भी पूरी निष्ठा से कर्तव्य पालन हेतु प्रेरित करेगा।*

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार
Ad
Share on whatsapp