logo

गरुड़ फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, रतमटिया भैंटा, कोटफुलवारी और झालामाली के जंगलों में लगी आग पर पाया काबू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं के बीच गरुड़ फायर ब्रिगेड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। जितेन्द्र मेहरा के निर्देशों के अनुपालन में फायर स्टेशन गरुड़ की टीम ने दो अलग-अलग घटनाओं में जंगलों में भड़की आग पर समय रहते काबू पाकर वन संपदा, आबादी क्षेत्र और वन्य जीवों को सुरक्षित बचाया।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा आगामी फायर सीजन को देखते हुए जनपद की सभी फायर यूनिट्स को आपात स्थितियों से निपटने और वनाग्नि की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत गरुड़ फायर यूनिट ने दोनों घटनाओं में मुस्तैदी दिखाते हुए आग को फैलने से रोक दिया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि या जीव-जंतुओं को नुकसान नहीं पहुंचा।
रतमटिया भैंटा के जंगल में लगी भीषण आग पर पाया काबू
पहली घटना में फायर स्टेशन गरुड़ को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि रतमटिया भैंटा के पास जंगल में भीषण आग लगी हुई है, जो तेजी से फैल रही है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि आग गरुड़-कौसानी मार्ग पर कई स्थानों तक फैल चुकी थी। फायर कर्मियों ने मिनी हाई-प्रेशर सिस्टम के माध्यम से लगातार पानी की बौछार कर विभिन्न हिस्सों में लगी आग को नियंत्रित किया। वहीं, दुर्गम क्षेत्रों में फैली आग की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को भी तत्काल सूचित कर मौके पर बुलाया गया।
कोटफुलवारी, झालामाली और स्कूल क्षेत्र में भी धधकी आग
दूसरी घटना में फोन और पीएफटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोटफुलवारी, झालामाली तथा कज्युली प्राइमरी स्कूल के आसपास के जंगलों में आग फैल रही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन गरुड़ से दो वाटर टेंडर (दमकल वाहन) तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। आग अलग-अलग हिस्सों में फैल चुकी थी, लेकिन फायर कर्मियों ने सूझबूझ और रणनीति के साथ फायर लाइन तैयार कर आग को चारों ओर से घेर लिया। पारंपरिक तरीकों और भारी पानी पंपिंग की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
फायर विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल जंगलों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका, बल्कि आसपास के आबादी क्षेत्रों और वन्य जीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई। स्थानीय लोगों ने भी फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी
Ad
Share on whatsapp