logo

सिख तीर्थ यात्रियों से भरी बस रास्ते में पलटी, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान।

खबर शेयर करें -

पुलिस लाइन चम्पावत द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई की राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (धौन के पास) तहसील, चम्पावत में एक बस पलट गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उपनिरिक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की एक बस रास्ते में पलटी हुई है। SDRF द्वारा जनपद पुलिस, फायर यूनिट व अन्य बचाव इकाइयों के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया ।घटना में घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे । बस, वाहन संख्या :- PB03BL6238 श्री रीठा साहेब गुरुद्वारे से पंजाब की ओर जा रही थी की अचानक धौन के पास पलट गई।

घायलों का विवरण:-

  1. निक्षतर सिंह उम्र 67 वर्ष निवासी जिला रोपड/ रूपनगर, पंजाब
  2. सुरेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष
  3. कुलदीप कौर उम्र 70 वर्ष
  4. हरवंश कौर उम्र 70 वर्ष
  5. हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष
  6. नवदीप उम्र 11 वर्ष
  7. नवजोत कौर 12 वर्ष
  8. दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष
  9. दलप्रीत सिंह, उम्र 13 वर्ष
  10. बन्ना सिंह, उम्र 65 वर्ष
  11. विमला देवी उम्र 65 वर्ष
  12. शकुन्ताला देवी उम्र 64 वर्ष
  13. रशपाल कौर उम्र 46 वर्ष
  14. हरबीर सिंह उम्र 72 वर्ष
  15. कमलेश कौर 65 वर्ष
  16. मनजीत सिंह उम्र 35 वर्ष
  17. बलराम सिंह उम्र 28 वर्ष
  18. निश्तर उम्र 55 वर्ष

(18 सामान्य घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय चम्पावत में चल रहा है।)

रेफर किये गये घायलों का विवरण :-

  1. सुश्री लवप्रीत कौर, उम्र 15 वर्ष
  2. सुश्री मनजीत कौर, उम्र 65 वर्ष
  3. श्री गुरुदेव उम्र 70 वर्ष
  4. सुश्री कमलेश कौर उम्र 65 वर्ष
  5. सुश्री शरणप्रित कौर, उम्र 5 माह
  6. सुश्री कुलवंत कौर उम्र 53 वर्ष
  7. अगमजोत सिंह उम्र 11 वर्ष

(इन 07 गम्भीर घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु STH हल्द्वानी रवाना किया गया।)

17 यात्रियों को जिला चिकित्सालया में प्राथमिक उपचार के उपरान्त रैन बसेरा चम्पावत में ठहराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp