logo

पराक्रम दिवस पर बागेश्वर में भाषण प्रतियोगिता व संगोष्ठी आयोजित, 50 युवाओं ने की सहभागिता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर मेरा युवा भारत, बागेश्वर एवं जन शिक्षण संस्थान, बागेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन जन शिक्षण संस्थान के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें से 10 प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम स्थान, पुष्पा ने द्वितीय स्थान तथा गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल में श्री भवन चंद्र जोशी (शिक्षाविद), सुश्री पूजा त्रिपाठी एवं सुश्री लता लोहानी शामिल रहीं।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन, साहस और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से देशवासियों में आत्मसम्मान और स्वाभिमान की भावना को सशक्त किया।
डॉ. तिवारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी की देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के स्टाफ सदस्य हेमा बिष्ट, विक्रमजीत सिंह (प्रशिक्षक), प्रेम परिहार (प्रशिक्षक), दीपा चौबे, जयदीप, राजदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share on whatsapp