logo

दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं 48 पोलिंग पार्टियां, 24 जुलाई को होगा कपकोट ब्लॉक में मतदान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 48 पोलिंग पार्टियों को मतदान से दो दिन पूर्व, 22 जुलाई को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। कपकोट ब्लॉक में कुल 149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से शेष 101 पोलिंग पार्टियों को 23 जुलाई, बुधवार को रवाना किया जाएगा। इन केंद्रों पर मतदान 24 जुलाई 2025 को सम्पन्न होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भैरू चौबट्टा के पट्टाधारकों और ग्रामीणों का किया 24 घंटे का आमरण अनशन शुरू

आज जिन दूरस्थ क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं, उनमें खलझूनी, तरसाल पतियासार, मिखिला खलपदृटा, सूपी, रिखाड़ी, हरकोट, लाहुर, खाती, चौड़ा, कालापैर कापड़ी, सुखचौना, नामतीचेटा बगड़, लाथी, माजखेत, चुचेर, बोरबलड़ा, कुवारी, किलपारा, बदियाकोट, बाछम, सोराग, तीख, डौला, चागे, पैठी कर्मी, दोबाड़, काफली कमेड़ा, ढोक्टीगांव, धारम, गोगीना पूर्वी, कीमू, रातिर केठी, विरूवा विनौला, बास्ती, सनगाड़, बैछम एवं द्वारी जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक चंद्र सिंह इमलाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर. सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल, रिटर्निंग ऑफिसर अमरीश रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share on whatsapp