logo

आपदा प्रभावित सेरी गांव के 9 परिवार होंगे पुनर्वासित, प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण कर चयनित भूमि को दी स्वीकृति”

खबर शेयर करें -

रिपोर्ट पंकज डसीला

बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र के आपदा प्रभावित सेरी गांव के नौ परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इन परिवारों के शीघ्र पुनर्वास की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसके तहत प्रशासनिक और तकनीकी टीम ने चयनित स्थान पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और भूमि को पुनर्वास के लिए उपयुक्त पाया गया।

गुरुवार को उपजिलाधिकारी कांडा ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में एक संयुक्त निरीक्षण टीम सेरी गांव पहुंची। टीम में तहसीलदार नितिक्षा, राजस्व निरीक्षक पप्पू लाल टम्टा, राजस्व उपनिरीक्षक गौतम कनवाल, वन विभाग रेंजर प्रदीप कांडपाल और भूगर्भीय वैज्ञानिक भी शामिल थे। टीम ने पुनर्वास हेतु चयनित भूमि का भूगर्भीय परीक्षण कर भूमि की सुरक्षा और स्थायित्व की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ट्रैक से लौटते समय गुजरात का पर्यटक गायब, एसडीआरएफ और पुलिस तलाश में जुटी

पुनर्वास की राह पर ये 9 पीड़ित परिवार:

1. मंगला देवी पत्नी धन राम

2. रेनू देवी पत्नी तेज राम

3. विमला देवी पत्नी लछम राम

यह भी पढ़ें 👉  मानवता की मिसाल: पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह व रेड क्रॉस सदस्य विजेंद्र पांडे ने किया रक्तदान

4. सुनीता देवी पत्नी हरीश राम

5. चम्पा देवी पत्नी टीम राम

6. नीमा देवी पत्नी गोपाल राम

7. भागुली देवी पत्नी हर राम

8. बंदना देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह

9. माधवी देवी पत्नी प्रताप राम

एसडीएम कांडा ललित मोहन तिवारी ने कहा कि भूमि की जांच रिपोर्ट आते ही इन परिवारों को भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ये परिवार वर्षों से आपदा के भय और अस्थायित्व के बीच जीवन गुजार रहे थे, अब उनके लिए स्थायी पुनर्वास की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन आपदा पीड़ितों के हितों के प्रति संवेदनशील है और त्वरित व पारदर्शी पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू
Ad
Share on whatsapp