logo

बिजली की लाइन में गिरा पेड़,करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कपकोट तहसील के गोगिना गांव की एक महिला की गुरुवार की देर शाम करंट लगने से मौत हो गई है। तेज हवा चलने से एक पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया और तार टूटकर नीचे गिर गया। उसी वक्त 63 साल की लीला देवी पत्नी खुशाल सिंह घर से बाहर निकली और चपेट में आ गई। सूचना के बाद ऊर्जा निगम ने शट डाउन लिया। यदि समय पर विभाग को जानकारी नही मिलती तो अन्य लोग भी करंट की चपेट में आ जाते। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। इधर ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि उनकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp