logo

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी के साथ 23 कार्यकर्ताओ ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -

भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आप के कार्यकर्ता भी देने लगे इस्तीफा। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन ‌सिंह मेहता और मीडिया प्रभारी भीम कुमार सहित 23 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हाईकमान को भेजे पत्र में पार्टी में रहकर सम्मान नहीं मिलने की बात कही है।

आप के मीडिया प्रभारी रहे भीम कुमार ने कहा कि पार्टी में रहते हुए भी युवाओं की अनदेखी हो रही थी। जिसके कारण उन्होंने और अन्य युवा स‌ाथियों ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इस्तीफा देने वालों में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देव अधिकारी, हिमांशु पांडेय, राहुल कनवाल, सूरज रौतेला, सलमान, जगदीश नगरकोटी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, कुंदन कनवाल, पंकज पांडेय, धामू नेगी, विनोद जोशी, फकीर राम, दीपक खेतवाल, महेश नगरकोटी, पवन जनौटी, विनोद पांडेय, सौरभ तिवारी, जितेंद्र जनौटी, पप्पू बिष्ट, सुरेश सिंह जनौटी और संजय जनौटी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp