logo

बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से शिक्षक बनने का मामला, चार शिक्षक अयोग्य घोषित

यूटीईटी प्रमाण-पत्रों के सत्यापन में सामने आई गड़बड़ी, नोटिस जारी कर विभाग ने मांगा जवाब बागेश्वर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की मूल सारणी से जांच और मिलान के बाद चार शिक्षकों के यूटीईटी प्रमाण-पत्र कूटरचित … Read more

भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ठेकेदार, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत जिले में जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के माध्यम से कराए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित होने से ठेकेदारों में आक्रोश है। सिविल कॉन्ट्रेक्टर्स सोसायटी जिला-बागेश्वर ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की है। सोसायटी ने बताया कि पेयजल … Read more

खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस हमलावर, टम्टा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की

बागेश्वर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने का मामला एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने इस प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने … Read more

डीएमएफ फंड की जांच को लेकर बसंत कुमार ने खान विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

बागेश्वर। डीएमएफ फंड में कथित 28 करोड़ रुपये की अनियमितता की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार ने प्रेस वार्ता कर खान विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि धरने के पहले ही दिन उनके आंदोलन को कमजोर करने और प्रभावित करने का प्रयास किया … Read more

शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश

बागेश्वर, जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को शामा क्षेत्र के नौकोड़ी गांव का स्थलीय भ्रमण कर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापित किए जाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम शामा समीप कीवी बहुल क्षेत्रों के निकट उपलब्ध भूमि का निरीक्षण करते हुए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने … Read more

लाहुर-मिकिला-खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच

बागेश्वर, आपदा प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचा जिला प्रशासन, सड़कों की गुणवत्ता और दीर्घकालिक समाधान पर दिया जोर जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को कपकोट क्षेत्र के आपदा प्रभावित एवं दुर्गम आंतरिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भराड़ी, रीठाबगड़, सोंग, हरसिंग्याबगड़, शामा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर अतिवृष्टि और बारिश के कारण … Read more

बाल-बाल बची बाइक सवार की जान, उफनते गधेरे में फंसी बाइक

हर बरसात में लोगों की राह रोक देता है असो का गधेरा, स्थायी समाधान की उठी मांग कपकोट। बरसात के मौसम में पहाड़ों में उफनते गधेरे लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। कपकोट-असो मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। असो के समीप सड़क पर उफनते गधेरे को पार करने … Read more

भैसुड़ीकुटीर-नरगढ़ा पैदल मार्ग बंद, ग्रामीणों के सामने दैनिक जरूरतों का संकट

बागेश्वर। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। भैसुड़ीकुटीर से नरगढ़ा को जोड़ने वाला पैदल संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरत का सामान उपलब्ध कराने में भी … Read more