logo

बाल-बाल बची बाइक सवार की जान, उफनते गधेरे में फंसी बाइक

खबर शेयर करें -

हर बरसात में लोगों की राह रोक देता है असो का गधेरा, स्थायी समाधान की उठी मांग

कपकोट। बरसात के मौसम में पहाड़ों में उफनते गधेरे लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। कपकोट-असो मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। असो के समीप सड़क पर उफनते गधेरे को पार करने के दौरान एक बाइक सवार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होते ही सवार बाइक से दूर जा छिटका। गनीमत रही कि वह तेज बहाव की चपेट में नहीं आया और सुरक्षित बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बागेश्वर की ओर जा रहा था। असो के समीप गधेरे में बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। बाइक सवार ने जैसे ही गधेरे को पार करने का प्रयास किया, तेज बहाव के बीच बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद बाइक गधेरे के पानी में फंस गई।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान के लिए घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाइक को गधेरे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।

हर बरसात में रोक देता है लोगों की राह

कपकोट-असो मार्ग पर स्थित यह गधेरा बरसात के दिनों में हर साल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता है। बारिश होते ही पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाला पानी अचानक बढ़ जाता है और तेज बहाव के साथ सड़क के ऊपर से गुजरने लगता है। पानी का बहाव बढ़ने पर इस मार्ग से आवाजाही करना जोखिम भरा हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी नवल किशोर की जमानत याचिका खारिज

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान गधेरे में पानी बढ़ने के कारण कई बार लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा रहता है। पानी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह समस्या नई नहीं है। हर बरसात में गधेरा उफनने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि जब तक यहां सुरक्षित पुलिया या पुल का निर्माण नहीं होता, तब तक बरसात में हादसे का खतरा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश

हादसा बना चेतावनी, स्थायी समाधान की मांग

गुरुवार को हुआ हादसा भी इसी समस्या की गंभीरता को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाइक सवार तेज बहाव में बह जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। गनीमत रही कि वह समय रहते बाइक से अलग हो गया और सुरक्षित बच गया।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से गधेरे का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के दौरान हर साल लोगों की राह रोकने वाले इस गधेरे पर जल्द सुरक्षित पुलिया अथवा अन्य ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार न करनी पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp