logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, वांछित वारंटी गिरफ्तार

बागेश्वर। जिले में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसपी बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एफआईआर संख्या 24/2026, धारा … Read more

बालीघाट-पंद्रपाली मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, फायर टीम ने हटाकर यातायात कराया सुचारू

बागेश्वर। बारिश के दौरान जनसुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों को लेकर बागेश्वर पुलिस की अग्निशमन टीम अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार बालीघाट से आगे पंद्रपाली के पास सड़क पर एक विशाल पेड़ गिरने से … Read more

लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर बागेश्वर में प्रभावी कदम, 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण

बागेश्वर, जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में लम्पी स्किन डिजीज जैसे लक्षण सामने आने के बाद बागेश्वर में पशुधन की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा एहतियाती उपाय तेज किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पशुधन संरक्षण एवं पशुपालकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बीमारी की रोकथाम … Read more

सीडीओ ने चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का किया स्थलीय निरीक्षण, स्रोत की जांच कर पानी की उपलब्धता स्पष्ट करने के निर्देश

बागेश्वर, जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बुधवार को विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। नहर से संबंधित शिकायत के आधार पर गठित जांच समिति के क्रम में सीडीओ ने मौके पर पहुंचकर नहर की स्थिति, निर्माण कार्य एवं … Read more

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती 10 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी

बागेश्वर, भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती आगामी 10 सितंबर को जिलेभर में धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। जयंती समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय … Read more

बसंत कुमार के बयान पर सवर्ण समाज में आक्रोश, एसबीआई तिराहे पर पुतला दहन

बागेश्वर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बागेश्वर तक पहुंच गया है। मामले में कांग्रेस नेता बसंत कुमार की कथित टिप्पणी को लेकर सवर्ण समाज के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी … Read more

शुद्धिकरण विवाद पर गरुड़ में गरजी कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा की ओर से किए गए कथित शुद्धिकरण हवन को लेकर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी मामले के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरुड़ के ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर भाजपा का … Read more

बघर के वरीना तोक में भूस्खलन का खतरा, कई मकानों पर मंडरा रहा संकट

कपकोट। ग्राम सभा बघर के वरीना तोक में भूस्खलन के खतरे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के बीच कई परिवारों के आवासीय मकानों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। बताया गया … Read more

42 दिन से सड़क के लिए आंदोलन, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश ऐठानी बोले- सरकार दे रही सिर्फ झूठे आश्वासन

कपकोट। फुलवारी–फुलाचौरा–खाईधार–थलीधार मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 42वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर पहुंचे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश ऐठानी ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर ग्रामीणों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। हरीश ऐठानी ने कहा कि 42 दिन से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर … Read more