logo

शुद्धिकरण विवाद पर गरुड़ में गरजी कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा की ओर से किए गए कथित शुद्धिकरण हवन को लेकर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है।

इसी मामले के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरुड़ के ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कथित जातिगत भेदभाव की राजनीति पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  छत से गिरकर चालक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता एवं कपकोट के पूर्व विधायक ने कहा कि 21वीं सदी में भी अगर समाज में इस तरह का भेदभाव देखने को मिलता है, तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है तो राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत करना होगा तथा जातिवादी मानसिकता को खत्म करना होगा।

वहीं, बागेश्वर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बालकृष्ण ने मनुवादी मानसिकता को राष्ट्र के विकास में बाधक बताते हुए कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान देता है। ऐसे में किसी भी तरह का जातिगत भेदभाव संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की मानसी जोशी को मिला ‘वुमेन आइकन अवार्ड-2026’

सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जातिगत और धार्मिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य समानता, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने से ही सुरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में सतत विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर हुआ मंथन

गरुड़ में हुए इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि शुद्धिकरण विवाद अब स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक मुद्दा बन चुका है, और आने वाले दिनों में इसे लेकर सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp