logo

9 साल से झूला पुल का इंतजार, जान जोखिम में डाल ट्रॉली से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण

बागेश्वर। वर्ष 2018 की अतिवृष्टि में बह गया भकुना के पास बना झूला पुल आज भी पुनर्निर्माण की राह देख रहा है। यह पुल पिथौरागढ़ जिले के नाचनी और बागेश्वर जिले के कालापैर, कापड़ी, किसमिला सहित कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था। पुल बहने के नौ साल बाद भी यहां के ग्रामीण … Read more

रैली निकालकर आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

बागेश्वर। आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन, उत्तराखंड के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों ने मंगलवार को रैली निकालकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से भेजा गया। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि वे वर्षों से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय … Read more

नरसिंह मंदिर के पास सड़क पर गिरा चीड़ का विशाल पेड़, फायर सर्विस ने त्वरित कार्रवाई कर खोला मार्ग

गरुड़। लगातार बारिश के बीच गुरुवार सुबह नरसिंह मंदिर, मैगड़ी स्टेट के समीप मुख्य सड़क पर चीड़ का विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना फायर स्टेशन गरुड़ … Read more

गलत बिजली बिलों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप

बागेश्वर : बिजली बिलों में गड़बड़ी से परेशान ग्राम तरसाल पतियासार के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर यूपीसीएल के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सामूहिक शिकायत पत्र सौंपते हुए गलत बिजली बिलों में तत्काल सुधार की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर बिल जमा करने के … Read more

भौतिक विज्ञान विभाग की अनूठी पहल, 100 चाल–खालों से होगा 30 हजार लीटर जल संचयन

वन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और जनसहभागिता से वज्यूला विद्यालय में शुरू होगा अभियान, पहले चरण में बनेंगी 100 चाल–खाल बागेश्वर। जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा और लगातार घटते प्राकृतिक जलस्रोतों के बीच अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज, वज्यूला के भौतिक विज्ञान विभाग ने जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण की दिशा में एक … Read more

भारी बारिश के अलर्ट के चलते बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। … Read more