logo

गलत बिजली बिलों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बिजली बिलों में गड़बड़ी से परेशान ग्राम तरसाल पतियासार के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर यूपीसीएल के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सामूहिक शिकायत पत्र सौंपते हुए गलत बिजली बिलों में तत्काल सुधार की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर बिल जमा करने के बावजूद विभाग द्वारा गलत रीडिंग के आधार पर 15 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना है कि जहां उनकी मासिक बिजली खपत महज 30 से 50 यूनिट है, वहीं बिलों में इससे कई गुना अधिक यूनिट दर्शाई जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को हो रही है। नियमानुसार उन्हें रियायती दर पर बिजली बिल मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें भी सामान्य श्रेणी के भारी-भरकम बिल थमा दिए गए हैं। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर गलत बिलों में तत्काल संशोधन करने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रदर्शन में ममता देवी, हेमा देवी, उमा देवी, कुंती, प्रेम, तारा, उर्मिला देवी, सुरेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विकास भवन में विदाई समारोह,सीडीओ आरसी तिवारी, शिल्पी पंत और सुरेश कापड़ी को दी गई भावभीनी विदाई
Ad
Share on whatsapp