logo

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

नैनीताल *42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहु प्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन किया गया* *जिसमें 30 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत के दो योजनाओं का लोकार्पण किया* तथा *90 करोड़ 86 लाख 46 हजार रूपये की लागत के 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया* लोकार्पण … Read more

बागेश्वर में तैनात उप निरीक्षक पान सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक

बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक (ना.पु.) के पद पर कार्यरत एवं जनपद बागेश्वर के कमेड़ी देवी चौकी प्रभारी स्वर्गीय पान सिंह का आज 25 दिसंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय पान सिंह मूल रूप से … Read more

भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर श्रद्धांजलि, सात दिवसीय ‘अटल स्मृति प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

बागेश्वर। भाजपा जिला कार्यालय बागेश्वर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान … Read more

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत घिरौली में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण शुरू

बागेश्वर : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिरौली में पर्वतीय जन जागरण समिति के तत्वावधान में 17 ग्राम सभाओं के वार्ड सदस्यों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पांच दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाते हुए ग्राम विकास की प्रक्रिया … Read more

विवेकानंद विद्या मंदिर में 193 मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से किया गया सम्मानित

बागेश्वर। नगर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की 193 माताओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक महिला को प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार रुपये का … Read more

अपर निदेशक माध्यमिक ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ का किया निरीक्षण, शिक्षकों से किया संवाद

गरुड़ (बागेश्वर)। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल, नैनीताल एस.पी. सेमवाल ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक प्रगति, शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। … Read more

13 असम राइफल्स में तैनात हवलदार बहादुर सिंह बिष्ट का निधन, सरयू–गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के फल्याटी गांव के मूल निवासी एवं हाल निवास पालनीकोट, 13 असम राइफल्स में तैनात हवलदार बहादुर सिंह बिष्ट का उपचार के दौरान दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वे 58 वर्ष के थे और उनकी सेवानिवृत्ति में मात्र दो वर्ष शेष … Read more

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला

बागेश्वर। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा आक्रोश जताया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व … Read more

देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा में सादगी से मनाया गया पाँचवाँ राष्ट्रीय कुमाउनी पुस्तकालय स्थापना दिवस

बागेश्वर। देवकी लघु वाटिका, मंडलसेरा में पाँचवाँ राष्ट्रीय कुमाउनी पुस्तकालय स्थापना दिवस सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के तहत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नवोदित कवियों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वाटिका की संरक्षक देवकी देवी ने काव्य गोष्ठी में पहुंचे नवोदित कवियों एवं प्रतिभागियों को मौसमी फल एवं मिष्ठान वितरित … Read more