logo

अपर निदेशक माध्यमिक ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ का किया निरीक्षण, शिक्षकों से किया संवाद

खबर शेयर करें -

गरुड़ (बागेश्वर)। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल, नैनीताल एस.पी. सेमवाल ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक प्रगति, शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने शिक्षकों के साथ बैठक कर उनसे विद्यालय की वर्तमान स्थिति, शैक्षिक चुनौतियों और उपलब्ध संसाधनों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  362 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को तीन साल की सजा

एस.पी. सेमवाल ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से पठन-पाठन कार्य में नवाचार अपनाए जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं अनुशासन पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार

अपर निदेशक ने विद्यालय में उपलब्ध कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पीएम श्री विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना है।
निरीक्षण एवं बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी गरुड़, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on whatsapp