logo

सब जूनियर कबड्डी राज्य चैंपियनशिप के लिए बागेश्वर की 14 सदस्यीय टीम रवाना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर की सब जूनियर कबड्डी बालक वर्ग की 14 सदस्यीय टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो गई है। यह टीम 23वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी, जिसका आयोजन काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में किया जा रहा है।

टीम को रवाना करते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेलों में जिले के युवा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। टीम के साथ कोच राहुल कपकोटी और कमलदीप मटियानी भी रवाना हुए। इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मेहता, उपाध्यक्ष महेश खेतवाल, कोषाध्यक्ष तारा कुम्ल्टा, साथ ही मनोज बचखेती, कविता खेतवाल, गीता खड़ायी, गीता परिहार और पवन कुमार उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव गणेश सिंह धपोला ने बताया कि टीम ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और खिलाड़ियों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।

Share on whatsapp