logo

केदारनाथ: गौरीकुंड में लैण्डस्लाइड से 13 लोग लापता, 5 दुकाने ध्वस्त…

खबर शेयर करें -

गौरीकुंड में कल देर रात भारी मूसलाधार बारिश के कारण लैंडस्लाइड होने के कारण 3 से 4 दुकाने क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, बताया जा रहा है कि इन दुकानों में रात को 12 से 13 लोग इन दुकानों में काम करते थे और रात को ठहरे हुए थे, इनमें कुछ लोग लोकल है, तो कुछ नेपाली मूल के लोग है। आपदा प्रबन्धन की टीम ने एक लिस्ट जारी की हैं जिनमें कम से कम 13 लोगों की ये लिस्ट है। इनमें अभी तक ये पता नहीं चल पा रहा है कि ये लोग लापता हैं या रेसक्यू किया गया हैं या मर गये हैं या नदी में बह गये हैं या मलवे में दबे हुए हैं अभी आपदा प्रबन्धन ने इसकी पुष्टी नहीं की हैं लेकिन सूची जारी की है।

पहाड़ी से लगातार बोल्डर व मलवा गिर रहा हैं, जिसके कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है, जिला प्रशासन की टीम, आपदा प्रबंधन की टीम, एवं पुलिस टीम एसडीआरएफ, डीडीआरएफ़ समेत तमाम टीमें मौके पर हैं, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण दुकानों के अंदर रहने वाले लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सर्च अभियान जारी, यह घटना कल देर रात की 12 बजे की बताई जा रही अभियान जारी हैं। मूसलाधार बारिश के कारण रेस्क्यू में आ रही है, घटना डाक पुलिया के सामने की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp