logo

उत्तराखंड में 12वीं पास बालिकाओं को मिलेंगे 51 हजार रुपये, ऑनलाइन आवेदन शुरू

खबर शेयर करें -

12वीं पास करने वाली बालिकाओं को सरकार 51 हजार रुपये देगी। नंदा गौरा योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। बालिकाएं 30 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। विभागीय मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि यह योजना बालिकाओं का भविष्य संवारने वाली है। मंत्री आर्य ने बताया कि इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर जहां 11 हजार की धनराशि दी जाती है तो वहीं बिटिया के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 51 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना ने बेटे और बेटी में फैली असमानता को खत्म करने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वित्तीय वर्ष-2023-24 से पात्र लाभार्थियों के आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कन्या शिशु के जन्म पर आवेदन के लाभ के लिए कन्या के जन्म के छह माह के भीतर आवेदन की व्यवस्था है। जिसके तहत पोर्टल पर लगातार आवेदन आ जा रहे हैं। बताया कि पात्र लाभार्थी बालिकाएं वेबसाइट www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस लाइन मालता में एसपी ने परखी जवानों की दक्षता, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp