logo

सीएम धामी ने की घोषणा, राज्य आंदोलनकारियों को मुफ्त इलाज, रोजगार में भी मिलेगी प्राथमिकता 

खबर शेयर करें -

खबर उत्तराखंड लाइव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान कई अहम घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सपनों और राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी। जनता, सरकार के भाव को समझे। मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों के हित में कई घोषणायें कीं। इनमें राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर राजकीय मेडिकल कालेजों में मुफ्त उपचार उपलब्ध करवाने, उद्योग धंधों में राज्य आन्दोलकारियों और उनके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने और विभिन्न विभागों में सेवारत राज्य आन्दोलनकारियों को हटाये जाने सम्बंधी मामले में ठोस पैरवी करना शामिल है।  

यह भी पढ़ें 👉  जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अवनि प्रियदर्शिनी ने मारी बाजी

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं उन शहीदों को नमन करता हूं, जिनके सर्वोच्च बलिदान की वजह से हमें उत्तराखंड राज्य मिला है। राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और मुजफ्फरनगर में लाखों आंदोलनकारियों ने भाग लिया, जिसमें से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य का विकास शहीदों के सपनों के अनुरूप किया जाएगा। हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 सितम्बर 2021 को घोषणा की थी कि राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया फिर से शुरू की जायेगी, उसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बस से उतरते समय यात्री का हाथ पिछले टायर के नीचे आया, गंभीर घायल

धामी ने कहा कि हमारी सरकार जो भी घोषणा करेगी, उसको हर हाल में धरातल पर उतारा जाएगा। राज्य आंदोलनकारियों एवं शहीदों का सपना था कि युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े इसके लिए हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में यह फैसला लिया कि विभिन्न विभागों पर रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती निकालेंगे, जिनमें आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हर जिले में कैंप लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मुजफ्फरनगर संजीव बालियान, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद, भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व संवर्द्धन के साथ लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp