logo

बागेश्वर में सादगी से मनाई गई गांधी जयंती

खबर शेयर करें -

खबर उत्तराखंड लाइव

जिले में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रृद्धा के साथ नमन किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने गांधी व शास्त्री के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया। इसके अलावा झंडारोहण किया।

उन्होंने कहा कि गांधी व शास्त्री को तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब हम उनके बताए राह पर चलकर उसका अनुसरण करेंगे। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने देश की प्रगति व समाज में समरसता के लिए किए गए त्याग का ही परिणाम है कि आज हम सभी एक आजाद व समृद्ध भारत में आजादी का जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गॉधी जी का सिद्धांत सत्य अंहिसा, अन्तोदय आदि न केवल प्रासांगिक है, बल्कि भारतीय समाज की एक मजबूत जड़ के रूप में भी स्थापित है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, अहिंसा तथा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलार्इ। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम व अन्य भजनों का गायन किया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने दोनों नेताओं के जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। जो बस स्टेशन होते हुए नुमार्इशखेत स्थित स्वराज भवन के समीप गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर संपन्न हुई,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp