logo

पीएम नरेंद्र मोदी 07 को उत्तराखंड दौरे पर, ऋषिकेश मे आक्सीजन प्लांट का करेंगे उद्घाटन

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी काे उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वह प्रदेश की धरती पर आ रहे हैं, उनका देवभूमि उत्तराखंड आना हमारे लिए खुशी का क्षण है, जिसकी हम प्रतिक्षा कर रहे हैं। पीएम मोदी सात अक्तूबर को उत्तराखंड के ऋषिकेश में आ सकते हैं। 

इस दौरान वो एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकापर्ण कर सकते हैं। कहा कि प्रदेश के विकास के लिए पीएम मोदी हमेशा ही तैयार रहते हैं। धामी ने कहा कि वह प्रदेश की जनता के स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए उनके ऋणी हैं। तीन माह के कार्यकाल में उन्होंने हर समय सूदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली माताएं, बहनें, बुजुर्ग, नौजवानों, बच्चों एवं गरीब जनता के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास किया है। कहा कि प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बिजली, पानी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सोपस्टोन खदानें बंद होने पर भड़के ग्रामीण, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन


आपको बता दें कि पीएम मोदी के सात अक्तूबर को ऋषिकेश दौरे को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे का प्रारंभिक कार्यक्रम शासन को मिल गया है। कार्यक्रम के तहत पीएम सात अक्तूबर को दोपहर ऋषिकेश आएंगे, इस दौरान वो करीब दो घंटे ऋषिकेश में बिता सकते हैं।
पहले समझा जा रहा था कि मोदी एम्स में लोकापर्ण कार्यक्रम के अलावा, केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने केदारनाथ भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले बागेश्वर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी शॉप, बैंक और एटीएम की सघन चेकिंग

लेकिन प्रारंभिक कार्यक्रम में सिर्फ ऋषिकेश का ही उल्लेख किया गया है। इस बीच बुधवार को मुख्य सचिव एसएस संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ पीएम के दौरे की तैयारियों को परखा। कोविड काल के बाद पीएम को यह पहला उत्तराखंड दौरा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  महाअष्टमी पर दीपोत्सव से जगमगाई बाबा बागनाथ की नगरी, मां सरयू की भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp