logo

कार खाई में गिरी,चालक की हुई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

खबर उत्तराखंड लाइव

खैरना के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार पहाड़ी और कुंज नदी के बीच में फंस गयी । हादसे की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक को रेस्‍क्‍यू कर निकाला। लेकिन गंभीर रूप से घायल चालक दम तोड़ चुका था। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के मल्ला ओडख़ोला राजपुरा निवासी 27 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र मनोज कुमार कार यूके 01टीए 5959 से देर रात हल्द्वानी से रानीखेत के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर खुशहालकोट के पास वह कार पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद बेकाबू कार मोड़ से सीधा तिपौलासेरा की खाई की ओर जाकर पलट गई। कार करीब 300 मीटर गहरे खाई में गिरने के बाद पहाड़ी से टकराने से एक पेड़ में फंस गई।

कार के एक्सीडेंट होने की सूचना पुलिस को मिली तो उपनिरीक्षक विजेंद्र नाथ व गिरीश आर्या महरखोला के साथ राजस्व उपनिरीक्षक विकास व चेतन मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू के लिए अल्मोड़ा से एसडीआरएफ की टीम बुलवाई गई। पहाड़ी व खाई के बीच उतर एसडीआरएफ के जवानों ने चालक को निकाला लेकिन वह दम तोड़ चुका था। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी खैरना ले जाया गया है। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp