logo

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

कपकोट, संवाददाता
लोकसभा व राज्य सभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास नहीं होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके लिए कांग्रेस समेत विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कहा कि वह बिल पास होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
भाजयुमो के जिला मंत्री गोविंद सिंह कपकोटी के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता गुरुवार को डिग्री कॉलेज गेट के पास एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 लाई, विपक्षी दलों के विरोध के चलते संसद से पारित नहीं हो पाया। यह महिलाओं का अपमान है। इसके लिए कांग्रेस से लेकर उनके नेता जिम्मेदार हैं। इसके विरोध में उन्होंने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद, नारी का करो सम्मान आदि नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी का सांकेतिक पुतला दहन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, आदर्श कठायत जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, दीपक गस्याल कुमाऊं संयोजक युवा मोर्चा, राहुल साह, अंकित नगरकोटी, गीता दानू, महेश गड़िया, चंदन कुमार, हरीश मेहरा, मुकुल शाही, अध्यक्ष छात्र संघ कपकोट उषा आर्या, मीनाक्षी पपोला, गीता ऐठानी, मंजू मेहरा, करिश्मा शाही आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp